फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइनमैन के साथ मारपीट, शिकायत दर्ज

Tue, 27 Sep 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नारनौल के गांव तुर्कियावास सलीमपुर में कार्यरत बिजली विभाग के लाइनमैन के साथ इसी गांव के कुछ लोगों ने मारपीट और अभद्र व्यवहार किया। इसको लेकर विभाग ने पुलिस थाने में शिकायत दी है। पुलिस शिकायत के बाद से कार्यवाही में जुटी हुई है।
विज्ञापन

लाइनमैन कर्णसिंह ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि जेई नरेंद्र कुमार ने दूरभाष पर सूचना दी थी कि गांव सलीमपुर में एक बिजली का खंभा टूटा हुआ है उस खंभे को उखाड़ कर पास के खेत में खड़े दूसरे पोल को इसके स्थान पर खड़ा करके बिजली सप्लाई सुचारु कर दे। कर्णसिंह का कहना है कि जैसे ही ठेकेदार सतीश के वर्कर के साथ पोल को उखाड़ कर ले जाने लगे तो गांव के निवासी दीपेन्द्र, छोटेलाल, मनोज कुमार, वेदप्रकाश व बलवंत ने  अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की। जैसे-तैसे करके उसने अपनी जान बचाई। इस  घटना को लेकर विभाग के कर्मचारियों ने प्रधान धर्मबीर के साथ जाकर पुलिस  थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें