फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम संबंधों के शक में की हत्या

Wed, 14 Oct 2015 12:24 AM IST
नारनौल/महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश की सीमा से सटे राजस्थान के गांव मेघपुर पांथरौली में आईटीबीपी जवान ने प्रेम प्रसंग के संदेह में पत्नी और दो मासूमों की मंगलवार सुबह हत्या कर दी। वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर डीएसपी ने मौका मुआयना किया और जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन


पचेरी कलां थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी सैनिक अनिल कुमार आईटीबीपी में दिल्ली कार्यरत है। उसकी पत्नी और उसमें अकसर झगड़ा होता रहता था। अनिल कुमार को संदेह था कि उसकी पत्नी का किसी से प्रेम-प्रसंग है। मंगलवार को अनिल कुमार और उसकी पत्नी ने चाय बनाई। दोनों ने साथ बैठकर चाय भी पी। वहीं बच्चे स्कूल जाने की तैयारी कर रहे थे। बच्चों ने स्कूल ड्रेस पहन रखी थी। इस दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद अनिल कुमार ने पत्नी सरिता देवी (30), बेटा नितिन (12) और बेटी प्रीति (9) के सिर पर ईंट और लकड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के लिए इस्तेमाल खून से सनी ईंट और लोहे की लकड़ी को जब्त कर लिया है। पचेरीकलां पुलिस ने आरोपी सैनिक को पूछताछ के लिए फिलहाल निगरानी में ले रखा है। डीएसपी सुरेश सांवरिया, पचेरीकलां थाना प्रभारी पुरुषोत्तम लाल मौके पर पहुंचे और जांच की।

दो अक्तूबर को आया था छुट्टी
आईटीबीपी जवान अनिल कुमार दो अक्टूबर को गांव में छुट्टी आया था। मंगलवार सवेरे उसने वारदात को अंजाम दे दिया। अनिल कुमार अपने गांव में पुराने घर में रहता है। उसके परिजन गांव के बाहर खेत में मकान बनाकर रहते हैं। परिवार में उसका भाई, पिता और माता है। भाई खेती का काम करता है। सूत्रों के मुताबिक प्रेम-प्रसंग के कारण ही अनिल कुमार पर तीन दिन पहले पचेरीकलां गांव के पास हमला भी हुआ था। बाद में मामला रफादफा हो गया था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें