फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या, रंगदारी का आरोपी डॉक्टर काबू

Thu, 10 Mar 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
डॉक्टर गिरफ्तार - फोटो : narnaul
विज्ञापन
सीआईए पुलिस ने कुख्यात इनामी बदमाश एवं महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और गुड़गांव के अलावा राजस्थान पुलिस के लिए भी सरदर्द बने डॉ. कुलदीप खायरा को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। कुलदीप डॉक्टर गैंग का सरगना भी है। इस पर विभिन्न थानों में 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें हत्या, रंगदारी मांगने, जमीनों पर कब्जा करने, मारपीट और अवैध रूप से हथियार रखने जैसे मामले  शामिल हैं। नारनौल में व्यापारी और महेंद्रगढ़ में एक व्यक्ति से करीब चार माह पूर्व रंगदारी मांगने के बाद से पुलिस ने कुलदीप की तलाश तेज कर दी थी। इसके बाद उसे मंगलवार रात महेंद्रगढ़ के पास गांव खातोद से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश कर उसे दो  दिन के रिमांड पर लिया है। जिले में चिक्कू और डॉ. गैंग चार-पांच सालों से सक्रिय है।
विज्ञापन


इन गैंग में से चिक्कू गैंग के मुख्य सरगना सुरेंद्र उर्फ चिक्कू निवासी मोहनपुर पहले से ही नारनौल जेल में बंद है। अनेक मामलों में संलिप्त डॉ. गैंग का मुख्य सरगना डॉ. कुलदीप प्रदेश  के तीन जिलों के अलावा राजस्थान पुलिस के लिए भी सरदर्द बना हुआ था। इस कारण जिला पुलिस ने डॉक्टर को पकड़ने के लिए चार माह से सीआईए इंस्पेक्टर सुरेंद्र के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई थी। टीम ने दो माह में पांच-पांच लाख के दो इनामी बदमाश विरेंद्र उर्फ झुथर और विक्रम उर्फ पपला निवासी खैराली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी, लेकिन पुलिस मुख्य सरगना एवं इनामी बदमाश कुलदीप उर्फ डॉक्टर को नहीं पकड़ पाई थी। मंगलवार रात करीब नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि डॉक्टर अपने घर आ रहा है। इसके आधार पर टीम ने गांव खातोद के पास से उसको होंडा गाड़ी के साथ पकड़ लिया। उस समय कुलदीप अकेला ही गाड़ी चला रहा था। एसपी मनीषा चौधरी के अनुसार रिमांड के बाद अन्य वारदातों के खुलासा होने की संभावना  है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें