फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh: रामविहार कॉलोनी में लाखों रुपये के आभूषण व नकदी चोरी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Fri, 16 Jun 2023 11:13 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

महेंद्रगढ़ में चोरों ने बंद मकान सेंधमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्रगढ़ की राम विहार कॉलोनी में बुधवार की रात को चोर बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये कीमत के सोना चांदी के आभूषण, कुछ घरेलू सामान तथा 18 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए। पुलिस ने पीड़ित रामरतन के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को शिकायत के अनुसार
रामविहार कॉलोनी निवासी रामरतन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 जून की शाम को वह और उसकी पत्नी गुरुग्राम रह रहे अपने बेटे से मिलने गए थे। 15 जून की सुबह दस बजे वो घर वापस भी आ गए थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि घर का ताला, खिड़की और दरवाजा टूटे हुए थे और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। अलमारियों के ताले भी टूटे हुए मिले।

ये सामान किया चोरी
जब उसने अपना सामान चेक किया तो सोनके आभूषणों में लगभग 15 ग्राम वजन के दो जोड़ी कान के टॉपस, 12 ग्राम की दो सोने की अंगूठी, दो तोला की चेन, एक तोला का लॉकेट तथा चांदी के आभूषणों में 25 तोला की पाजेब, आठ सिक्के, 200 ग्राम की साउ माता, 20 जोड़ी बिछवा गायब मिले। इनके अलावा लेडिज और जेंट्स छह घड़ियां, दो जोड़ी जुते तथा 18हजार रुपये नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित रामरतन ने बताया कि लगभग 3 लाख 80 रुपये के आभूषण चोरी हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें