फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में पति की बेहरमी: लकड़ी काटने की आरी से पहले की पत्नी की हत्या; बाद में खुद काटा गला, रोहतक रेफर

Thu, 25 Jan 2024 04:32 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

नारनौल में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी कवल राम ने अपनी पत्नी का लकड़ी काटने की आरी से गला काट कर मौत के घाट उतार दिया, इसके बाद वह खुद के गले पर आरी चला डाली। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल के अटेली-कनीना सड़क मार्ग पर स्थित गांव कारिया बस स्टैंड पर अस्थाई रूप से रह रहे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद स्वयं ने भी आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन उस गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस सूचना के बाद महिला के शव को कब्जे में लेकर नारनौल के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार गांव डहीना निवासी कवल राम अपनी पत्नी मोना के साथ कारिया बस स्टैंड पर अस्थाई रूप से रह कर लकड़ी का कार्य करता था, लेकिन वीरवार को कवल राम ने अपनी पत्नी का लकड़ी काटने की आरी से गला काट कर मौत के घाट उतार दिया, इसके बाद वह खुद के गले पर आरी चला डाली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल व्यवस्था में उसे उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सूचना पाकर थाना प्रभारी ब्रह्म प्रकाश पुलिस टीम के साथ पहुंचकर मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अभी घटनाक्रम का खुलासा नहीं हो पाया लेकिन पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें