फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चितवन वाटिका में मिला लहुलुहान शव, सनसनी

Sun, 12 Feb 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की चितवन वाटिका में शुक्रवार रात को एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार सुबह लोगों ने उसका शव वाटिका में पड़ा हुआ देखा। जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के सर पर चोट के निशान थे, वहीं खून उसके चारों ओर बह रहा था। ऐसे में प्रथम दृष्टा मर्डर करने का अनुमान लगाया जा रहा था। लोगों ने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे शहर थाना प्रभारी साधू राम ने शव को कब्जे में लिया। फिलहाल पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। इस बारे में विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि शनिवार सुबह सैर के लिए जाने वाले लोगों ने वाटिका में एक शव को पड़े देखा। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं सिटी एसएचओ साधूराम भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से मृतक के बारे में जानकारी ली तो उसकी शिनाख्त यूपी के जिला आगरा के शहर खिरागढ़ वार्ड नंबर छह निवासी राधेश्याम पुत्र नती सिंह के रूप में हुई। जो पिछले काफी सालों से नारनौल में रहकर गोल गप्पे बचने का काम करता था।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि परिजनों ने किसी प्रकार की हत्या से संबंधित शिकायत पुलिस को नहीं दी। पुलिस ने भी हत्या की आशंका को देखते हुए चितवन वाटिका में रहने वाले एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बाद में पुलिस ने परिजनों के बयान पर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सभी भाई लगाते हैं रेहड़ी
मृतक के भाई मंगल सिंह ने पुलिस को बताया कि वे सात भाई हैं। सभी नारनौल में गोल-गप्पे की रेहड़ी लगाने का कार्य करते हैं। वे पिछले करीब 20 वर्ष से नारनौल में ही रह रहे हैं।

शराब का आदी था मृतक
परिजनों ने बताया कि राधेश्याम शराब पीने का आदी था जोकि पिछले दो दिनों से घर से गायब था। सुबह सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव चितवन वाटिका में पड़ा हुआ है। जब मौके पर जाकर देखा गया तो वह राधेश्याम था। जिसके सिर व आंख पर चोट सी लगी हुई थी।
पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, विसरा भेजा लैब
पुलिस ने मृतक के शव का स्थानीय सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है। संदिग्ध अवस्था होने के कारण चिकित्सकों ने विसरा लेकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने विसरा जांच के लिए मधुबन भेजा है।

मृतक के भाई के बयान पर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। अभी मामले की छानबीन की जा रही है। मौत के कारणों का असली पता तो मधुबन से विसरा रिपोर्ट आने पर चल पाएगा। हो सकता है रात को मृतक किसी वाहन से एक्सीडेंट हो गया हो तथा बाद में नशे में चितवन वाटिका में सो गया हो।- साधूराम, शहर थाना प्रभारी, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें