फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के आरोप में छह पर मामला दर्ज

Sun, 02 Oct 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर छह लोगों पर मारपीट, जान से मारने की धमकी और जमीन हड़पने का मामला दर्ज किया है। इस संबंध में गांव  सागरपुर निवासी राजबाला नामक महिला ने न्यायालय में न्याय की गुहार लगाई  थी।
विज्ञापन


महिला ने न्यायालय में दी शिकायत में कहा कि उसने गांव में ही 803 वर्ग  गज का प्लाट इसी गांव के निवासी सतपाल से खरीदा था, लेकिन प्लाट के पड़ोसी  मनोज कुमार ने अपने परिवार के साथ मिलकर प्लाट की चार दिवार को जेसीबी से  तोड़कर रास्ता बना लिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसका पति कई सालों से  बीमार है। एक पुत्र है जो पढ़ाई तक सीमित है। मनोज ने परिवार के सदस्य  नरसी, बेदकोर, रोहताश, अनिल, सतपाल, दीपक, सुषमा, इस्ता के साथ मिलकर प्लाट  की दीवार और गेट को भी तोड़ दिया। ऐसा करने पर मना करने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए पुलिस को उक्त लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश  दिए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें