फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेनी थाने से चकमा देकर भागा चोर, सिपाही सस्पेंड

Sun, 02 Oct 2016 12:31 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरेनी थाने से नित्यक्रिया का बहाना बनाकर एक चोर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसकी जानकारी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी ने लापरवाही पर सिपाही को सस्पेंड कर दिया। एएसपी वीरेंद्र यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचेे।
विज्ञापन


कई घंटे चली छानबीन के दौरान शनिवार देर शाम उसे एक जंगल से पकड़ लिया गया। सरेनी थाना क्षेत्र के भोजपुर कस्बे में एक माह पहले सराफा व्यवसायी के यहां चोरी हुई थी। इस मामले में आरोपी विजय बहादुर निवासी तिवारीपुर कला को पकड़कर लॉकअप में बंद कर दिया गया था।

शुक्रवार रात विजय बहादुर ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही संदीप पटेल से नित्यक्रिया जाने की बात कही। जैसे ही सिपाही ने लॉकअप से बाहर निकाला, वह चकमा देकर वहां से भाग निकला। चोर के भागने की जानकारी से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी गई। एएसपी वीरेंद्र यादव, सीओ ओम प्रकाश उपाध्यक्ष सरेनी थाने पहुंचे और मामले की बाबत पूछताछ की। कई घंटे बाद पुलिस के तलाशी अभियान में आरोपी विजय बहादुर को बकाइन के जंगल से दबोच लिया गया।

एसपी विनय यादव ने बताया कि भागे चोर को पकड़ लिया गया है। लापरवाही बरतने पर सिपाही संदीप पटेल को सस्पेंड कर दिया गया है। यदि मामले में कोई और दोषी होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें