नारनौल के गांव पवेरा निवासी आर्मी से रिटायर्ड व्यक्ति को पत्र भेजकर 5 लाख की चौथ मांगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पत्र को शराब ठेके पर दिया और उक्त व्यक्ति को देने के लिए बोला। इसकी शिकायत पुलिस को दे दी गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
जानकारी कर अनुसार पवेरा गांव निवासी अजित ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह मार्च 2023 को आर्मी से रिटायर्ड हुआ है और बच्चे सहित गांव पवेरा में रह रहा हूं। सुबह शाम मेहनत व घुमने फिरने के लिए घाटासेर रोड पर जाता हूं। जो आने जाने व आपस में बातचीत करते रहने से घाटासेर रोड पर शराब के ठेके पर सेलमैन विक्रम निवासी गांव काथपुरा बास थाना पनीयाला व जगदीश निवासी छिलरो से जान पहचान है। वह अक्सर उनके पास आता जाता रहता है।
अजीत जिंदगी चाहिए तो पांच लाख रूपये तैयार रखना
18 मई को को सुबह विक्रम का फोन मेरे पास आया और कहने लगा कि एक व्यक्ति पत्र देकर गया है। फिर वह दोपहर के समय शराब के ठेके पर विक्रम के पास गया, जहा पर विक्रम व जगदीश दोनों बैठे थे। जगदीश ने मुझे एक लिफाफा दिया, जो मैने वही पर खोल कर चैक किया। लिफाफा में कागज पर लिखा था कि अजीत जिंदगी चाहिए तो पांच लाख रुपये तैयार रखना, नहीं तो तेरे को मार देंगे। अगर पुलिस के पास गया तो भी मार देंगे। पीड़ित ने कहा कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। यह रंगदारी किस ने मांगी है, उसे नहीं मालुम।
बाइक सवार दे गए पत्र
जगदीश ने बताया कि 17 माई की शाम के समय बाइक पर हेलमेट पहन कर एक व्यक्ति आय था। वही यह लिफाफा देकर गया है। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज़ कर लिया हैं।