फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: चोरी करने आए आरोपियों का पीछा करने पर युवक को मारी गोली, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Fri, 19 May 2023 08:34 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

रेवाड़ी के गांव मोहदीनपुर के रहने वाले रामबिलास के घर में चोर घुस गए। मुकेश ने चोरों को पकड़ने के इरादे से गांव के ही रहने वाले अपने साथी सुनील को इसकी सूचना दी। चोरों ने भागने का प्रयास किया। ग्रामीण ने उनका पीछा शुरू कर दिया। भाग रहे आरोपियों ने पीछा कर रहे सुनील को गोली मार दी।
 
विज्ञापन
crime demo, Arrested demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी के रोहराई थाना क्षेत्र के गांव मोहदीनपुर में गुरुवार की रात चोरी करने आए आरोपियों ने उनका पीछा कर रहे एक युवक को गोली मार दी। युवक के कंधे में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी  फायरिंग करते हुए रात फरार हो गए। सूचना रोहड़ाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया।

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार रात को गांव मोहदीनपुर के रहने वाले रामबिलास के घर में चोर घुस गए। घर के सामने सो रहे गांव के ही मुकेश को चोरों के आने की भनक लग गई। कुछ दिन पहले भी गांव में चोरी की वारदात हुई थी। मुकेश ने चोरों को पकड़ने के इरादे से गांव के ही रहने वाले अपने साथी सुनील को इसकी सूचना दी। सुनील मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को भी जगा दिया। ग्रामीणों के जागने के बाद चोरों ने भागने का प्रयास किया। ग्रामीण ने उनका पीछा शुरू कर दिया। भाग रहे आरोपियों ने पीछा कर रहे सुनील को गोली मार दी।

पुलिस आरोपियों की तलाश जुटी
सुनील के कंधे में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए और बदमाश रात को ही मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने सुनील को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद कंधे में लगी गोली को बाहर निकाला। पुलिस अभी आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें