रेलवे स्टेशन के पास एक फैक्ट्री में काम करने वाले व्यक्ति की शनिवार रात को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई है। मामले में दर्ज बयान के अनुसार जॉट गांव निवासी मृतक के चचेरे भाई बाबूलाल ने बताया कि उसका भाई सतीश महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। शनिवार की रात को वह घर से 8:30 बजे फैक्ट्री में आया था।
रात में ही वह शौच के लिए स्टेशन की ओर गया था, जहां पर उसे खून की उल्टी हुई। जिस पर वे मौके पर पहुंचे और सामान्य अस्पताल लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने किसी प्रकार की किसी भी व्यक्ति के खिलाफ शिकायत नहीं दर्ज करवाई।