फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती खुद पहुंची थाने, दर्ज कराए बयान

Mon, 25 Apr 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। सदर कोतवाली पुलिस जिस युवती की तलाश में पिछले चार दिनों से कई जिलों की खाक छान रही थी, वह रविवार सुबह सात बजे खुद थाने पहुंच गई। मुंह पर बंधे सफेद दुपट्टे को जैसे ही 19 साल की इस लड़की ने हटाया और अपना नाम कोतवाली निरीक्षक को बताया, सब हैरत में पड़ गए। पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए और परिजनों को उसके पहुंचने की सूचना दी।
विज्ञापन


दरअसल, इस युवती के परिजनों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने हाल ही में पांच लोगों के विरुद्ध इसे बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। इनमें एक मुख्य अभियुक्त है, जबकि बाकी चार उसके साथी हैं। मुख्य आरोपी के दूसरे समुदाय का होने के कारण हिंदूवादी पुलिस पर युवती को बरामद करने और आरोपियों की गिरफ्तारी का दबाव बना रहे थे। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को ही जेल भेजा था। जिसके बाद से बाकी आरोपियों में खलबली मची हुई थी।

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपियों के दूसरे राज्यों में छिपे होने की जानकारी उन्हें मिली थी। इससे पहले कि पुलिस वहां पहुंचकर दबिश देती, उन्होंने युवती को पुलिस के पास भेज दिया। युवती के  थाने पहुंचने से पुलिस को बड़ी राहत मिली है।  सदर कोतवाल मनोज शर्मा का कहना है कि युवती के बयान दर्ज किए गए हैं। इसके बाद कोर्ट में उनके बयान कराए जाएंगे। चूंकि लड़की बालिग है, इसलिए कोर्ट में दिए बयान के आधार पर ही पुलिस युवती की सुपुर्दगी पर फैसला करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें