फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: साइबर ठगों ने खाते से उड़ाई प्रवासी मजदूर के पसीने की कमाई, परिचित बन जाना OTP, निकाले 88500 रुपये

Sun, 26 Feb 2023 04:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

नारनौल के नजदीकी गांव में मध्यप्रदेश का मजदूर आसाराम पिछले 14 साल से रह रहा है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नारनौल में एक प्रवासी मजदूर से करीब 88 हजार 500 रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस बारे में पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नारनौल के नजदीकी गांव में मध्यप्रदेश का मजदूर आसाराम पिछले 14 साल से रह रहा है। शनिवार शाम को उसके पास फोन आया कि वह गांव का वेदवीर बोल रहा है और उसके पास बैंक खाते में पैसे आने थे, लेकिन उसके पास पैसे नहीं आ रहे है। इसलिए वह पैसे उसके खाते में डलवा रहा है। उसके पास जो ओटीपी आया है वह उसे बता दे।

इसके बाद उसके पास पांच बार ओटीपी आया। इस प्रकार उसके खाते से पांच बार करके 88 हजार 500 रुपये निकाल लिए। इसके बाद जब उसे मैसेज आए तो उसने गांव के किसी व्यक्ति को दिखाया। जिसके बाद उसे पता चला कि उसके बैंक खाते में जमा सारी राशि निकाल ली गई। इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें