फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: किशोरी से पड़ोसी किशोर ने किया दुष्कर्म, हिरासत में लिया, किराये के लिए बनाए कमरे में ले गया था आरोपी

Sun, 26 Feb 2023 02:50 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

आरोपी किशोरी को पड़ोस में किराये के लिए बनाए कमरे में ले गया था। किशोरी के दादा ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी को बाल सुधार गृह में भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के गन्नौर क्षेत्र में बड़ी औद्योगिक थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ पड़ोस के रहने वाले किशोर ने दुष्कर्म किया। किशोरी ने मामले से अपने परिजनों को अवगत कराया। जिस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। नाबालिग होने के कारण उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बुजुर्ग ने बताया कि उनकी 14 साल पांच माह की पोती के साथ पड़ोस में रहने वाले लड़के ने 22 फरवरी को उसकी पोती के साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में पोती ने उन्हें बताया, जिसके बात पुलिस को शिखायत दी गई।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी 14 साल सात माह का है। पुलिस ने उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश कर बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया है।
विज्ञापन


किशोरी से दुष्कर्म की शिकायत मिली थी। जिस पर किशोरी की काउंसिलिंग कराकर मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए। आरोपी को हिरासत में ले लिया है। -संदीप कुमार, प्रभारी, बड़ी औद्योगिक क्षेत्र थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें