फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में क्राइम का ग्राफ बढ़ा: जेल में बाहरी चारदीवारी के पास बंडल से दो मोबाइल बरामद, केस दर्ज

Wed, 05 Jul 2023 11:28 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

जेल डीएसपी सरवर सिंह ने पुलिस में शिकायत दी है कि चार जुलाई सायं लगभग 6:15 बजे ब्लॉक नंबर-1 में बाहरी चारदिवारी से बोलिंग द्वारा काली टेप से लिपटा हुआ एक बंडल ब्लॉक में ड्यूटी पर तैनात वार्डर नादान सिंह को मिला। उसको खोलने पर उसमें दो मोबाईल फोन मोबाईल बैटरी सहित बरामद किए।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल जेल की बाहरी चारदिवारी के पास काली टेप में लिपटा हुआ बंडल बरामद हुआ। जब जेल कर्मियों ने उसे खोला तो उसमें दो मोबाइल बरामद हुए हैं। जेल डीएसपी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत के अनुसार
जेल डीएसपी सरवर सिंह ने पुलिस में शिकायत दी है कि चार जुलाई सायं लगभग 6:15 बजे ब्लॉक नंबर-1 में बाहरी चारदिवारी से बोलिंग द्वारा काली टेप से लिपटा हुआ एक बंडल ब्लॉक में ड्यूटी पर तैनात वार्डर नादान सिंह को मिला। उसको खोलने पर उसमें दो मोबाईल फोन मोबाईल बैटरी सहित बरामद हुए। जेल प्रशासन ने दोनों मोबाइल को कब्जे में ले लिया। इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने डीएसपी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह मोबाइल किसने मंगवाए हैं और कहां से खरीदे गए हैं, इसकी पुलिस जाच कर रही हैं।

अटेली के गांवों में नहीं रुक रही चोरी की घटनाएं, फिर खेत से सामान चोरी
अटेली क्षेत्र के गांवों के खेतों में सामान चोरी की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। एक बार फिर सागरपुर गांव के खेत से सामान चोरी हो गया। सागरपुर निवासी सुरेंद्र ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसके कुएं पर 13 नोजल पाइप और 27 पाइप रखे हुए थे, जो एलुमुनियम के थे। वह 30 जून की रात को खेत से घर आया था और फिर एक जुलाई को खेत में गया था। वहां पर 2 पाइप टुटे हुए मिले और एक पाइप पेड में टुटा हआ मिला था। इसके अलावा 11 पाइप चोरी मिले। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


अवैध हथियार सहित एक गिरफ्तार
नारनौल के टहला-मुकंदपुरा रोड पर पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि अजीत गांव मुकन्दपुरा, टहला-मुकन्दपुरा रोङ पर किसी के इंतजार में खड़ा है, जिसके पास अवैध देसी पिस्टल है। वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। यदि रेड की जाए तो पकड़ जा सकता है। पुलिस ने टहला-मुकन्दपुरा सड़क पर पहुंची तो वहां पर एक युवक खड़ा दिखाई दिया, जो पुलिस पार्टी को देख कर तेज तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसने नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अजीत गांव मुकन्दपुरा बताया। जब उससे लाइसेंस मागा तो वह नहीं दिखा सका। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें