स्थानीय पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। इस संबंध में बोचड़िया निवासी ओमप्रकाश ने न्यायालय में न्याय की गुहार लगाई थी।
ओमप्रकाश ने न्यायालय में दी शिकायत में कहा था कि गत 25 फरवरी को निजी बस मालिक गांव माजरा निवासी मुकेश कुमार व गांव नावदी निवासी बस के चालक व परिचालक ने अभद्र व्यवहार करते हुए बस से नीचे उतार दिया तथा जान से मारने की धमकी दी। इसी पर न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए पुलिस को उक्त लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने न्यायालय के आदेशों की अनुपालना करते हुए उक्त लोगों के खिलाफ ामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी।