फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: तहसील कार्यालय का कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

Thu, 09 Jun 2022 07:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

आरोपी ने ऑनलाइन इंतकाल दर्ज करवाने के नाम पर 15 हजार रुपये मांगे थे। टीम ने मौके पर ही कंप्यूटर ऑपरेटर से 10 हजार रुपये की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नारनौल में विजिलेंस टीम नारनौल ने गुरुवार को लघु सचिवालय स्थित तहसील कार्यालय में डीसी रेट पर कार्यरत एक कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। टीम ने मौके पर ही कंप्यूटर ऑपरेटर से 10 हजार रुपये की नकदी बरामद की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता गांव मूलौदी निवासी रवि कुमार ने बताया कि उसने जमीन का पुराना इंतकाल रद्द दर्ज करवाकर नया इंतकाल ऑनलाइन दर्ज करवाने के लिए तहसील कार्यालय में गया था। इस पर तहसील कार्यालय में डीसी रेट पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर सुरेंद्र सिंह ने नया इंतकाल दर्ज करवाने की एवज में उससे 15 हजार रुपये की डिमांड की।

रवि कुमार ने इसकी सूचना विजिलेंस को दी। टीम ने गुरुवार को नांगल चौधरी बिजली निगम के एसडीओ हितेेश गोयल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर शिकायतकर्ता के साथ लघु सचिवालय पहुंची। जहां टीम योजनाबद्ध तरीके से शिकायतकर्ता रवि कुमार को दस हजार रुपये देकर तहसील कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर सुरेंद्र के पास भेजा।
विज्ञापन


रवि कुमार ने इंतकाल के लिए 10 हजार रुपये कंप्यूटर ऑपरेटर सुरेंद्र सिंह को देते ही विजिलेंस टीम को इशारा किया। टीम ने मौके पर ही उक्त कंप्यूटर ऑपरेटर को दस हजार रुपये के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। विजिलेंस टीम ने कंप्यूटर ऑपरेटर सुरेंद्र सिंह को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।
 

गांव मूलौदी निवासी रवि कुमार ने तहसील कार्यालय के कर्मचारी द्वारा इंतकाल के नाम पर पैसे की डिमांड करने संबंधित विजिलेंस को शिकायत दी थी। इस पर विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कंप्यूटर ऑपरेटर को रंगे हाथों को पकड़ा लिया है। जिसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - नवल किशोर शर्मा, निरीक्षक विजिलेंस विभाग नारनौल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें