फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: ठगी के आरोपी एमडी के बैंक खाते सीज, खाते में 3 करोड़ 41 लाख है जमा, प्रॉपर्टी भी अटैच करने की तैयारी

Thu, 09 Jun 2022 07:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

निजी कंपनी के जालसाज एमडी ने रिमांड पर कई राज उगले। मोटा ब्याज कमाने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी का आरोपी 10 दिन के रिमांड पर था। 
विज्ञापन
ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्राउन फैमिली केयर प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी अमृतसर के एमडी जगजीत सिंह उर्फ लाडी का दस दिन का रिमांड पूरा हो गया। फतेहाबाद आर्थिक अपराध शाखा पुलिस टीम ने इस दौरान आरोपी से पूछताछ के दौरान बैंक खातों के बारे में अहम जानकारी जुटाई है। कंपनी के एमडी के अमृतसर में कई बैंक खाते मिले हैं। बैंक खातों में करीब तीन करोड़ 41 लाख रुपये जमा है। टीम ने बैंक खातों को सीज करा दिया है।

विज्ञापन


एमडी के अमृतसर में ही कई प्रॉपर्टी होने के बारे में टीम को जानकारी मिली है, जिसे अटैच करने की तैयारी है। वहीं,  रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया।

अमृतसर के संत विहार कॉलोनी निवासी फैमिली केयर प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड के एमडी जगजीत सिंह उर्फ लाडी पर पंजाब और हरियाणा में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। मोटा ब्याज कमाने का लालच देकर लोगों को एमडी ने अपने जाल में फंसा लिया था।
विज्ञापन


पुलिस को आरोपी की काफी दिनों से तलाश थी। फतेहाबाद आर्थिक अपराध शाखा पुलिस टीम ने आरोपी एमडी को 30 मई को गुजरात के जिला दाहोद से गिरफ्तार किया था। इसके बाद, पुलिस टीम ने कोर्ट में पेश करके आरोपी एमडी को 10 दिन के रिमांड पर लिया था। आरोपी के खिलाफ टोहाना पुलिस ने 26 जनवरी 2017 को मामला दर्ज किया था। पुलिस टीम ने आरोपी एमडी से रिमांड के दौरान पूछताछ की। आरोपी ने पुलिस टीम के समक्ष कई राज उगला।

पंजाब में भी कई मामले दर्ज
आरोपी लाडी के खिलाफ फतेहाबाद के अलावा पंजाब के अलग-अलग जिलों रूपनगर, जिला बरनाला, तपां मंडी, भठिंडा, मलेरकोटला, संगरूर, मोहाली आदि में भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। पंजाब में दर्ज एक मामले में कोर्ट से जमानत के बाद वह फरार चल रहा था। वहीं, फतेहाबाद पुलिस को भी पिछले पांच सालों से उसकी तलाश थी।

ये था मामला 
थाना शहर टोहाना पुलिस ने 26 जनवरी 2017 को गांव म्योंद कलां, शक्करपुरा, दिवाना, करंडी, चिल्लेवाला, लाम्बा, रत्ताथेह, मुसाखेड़ा, टोहाना, बोडा, रतिया व जाखल मंडी के लोगों की शिकायत पर संदीप सिंगला व उसके लड़के सौरभ सिंगला, निवासी भाटिया नगर टोहाना, अवतार सिंह, निवासी बस्सी पठाना पंजाब, जगजीत सिंह उर्फ लाडी निवासी अमृतसर व जसविंदर निवासी बरनाला के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

आरोप था कि इन आरोपियों ने उनकी कंपनियों में पैसा लगाकर मोटा ब्याज मिलने का लालच देकर लोगों के करोड़ों रुपये ठग लिए और बाद में फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने गबन व धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर सौरभ, अवतार सिंह व संदीप सिंगला को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि कंपनी का एमडी जगजीत सिंह उर्फ लाडी फरार चल रहा था।
 

आरोपी कंपनी के एमडी को कोर्ट से 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान आरोपी के बैंक खातों की जानकारी ली गई है, जिन्हें सीज करा दिया गया है। - ओमप्रकाश, जांच अधिकारी, आर्थिक अपराध शाखा पुलिस विभाग 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें