फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल प्रांगण में बाइक चोरी

Thu, 05 Jan 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में आउटसोर्सिंग पर तैनात कर्मचारी की अस्पताल प्रांगण से बुधवार को अज्ञात चोर बाइक चोरी कर ले गया। चोरी की वारदात अस्पताल परिसर के वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में आउटसोर्सिंग पर तैनात मिश्रवाड़ा निवासी नवीन वशिष्ठ ने बताया कि गत 31 दिसंबर को प्रतिदिन की भांति ड्यूटी पर आया था। वह अपनी हीरो स्पेलंडर बाइक को एसएनसीयू वार्ड के सामने खड़ी कर कार्य पर चला गया। किसी कार्य से जब वह अस्पताल से बाहर आया तो देखा की उसकी बाइक गायब है। इसपर नवीन ने अपने स्तर पर विभिन्न स्थानों पर तलाश की, लेकिन बाइक नहीं मिली। इसके बाद नवीन ने एसएनसीयू वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरों में फुटेज देखी तो उसको पता चला कि बाइक अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। इस पर नवीन ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है, लेकिन चोरों का छह दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें