फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: युवक को ऑनलाइन होटल बुक कराना पड़ा महंगा, एप के जरिये एक लाख रुपये ठगे

Sat, 02 Sep 2023 02:44 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

नारनौल में युवक के साथ ऑनलाइन होटल बुक से करने धोखाधड़ी हो गई। पीड़ित ने पिता के लिए रूम बुक करने के लिए गूगल मैप पर होटल सर्च किया। जहां उसके साथ धोखाधड़ी हो गई।
विज्ञापन
Cyber fraud - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल के कनीना के वार्ड नंबर-6 निवासी एक युवक को ऑनलाइन होटल बुक करना महंगा पड़ गया। पीड़ित को एप भेजकर उसके खाते से एक लाख 50 रुपये रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। कनीना मंडी के वार्ड नंबर-6 निवासी आशीष ने पुलिस में शिकायत दी है कि 20 अगस्त को उसके पिता ओमप्रकाश घूमने के लिए रामेश्वरम गए थे, जिसके लिए उसने अपने पिता के लिए रूम बुक करने के लिए गूगल मैप पर होटल सर्च किया।

विज्ञापन


इस पर उसने एक गुजराती समाज के नाम से एक होटल का मोबाइल नंबर मिला। इस पर उसने अपने मोबाइल से कॉल की। जो उस तरफ से व्यक्ति ने मुझे 800 रुपये रूम के हिसाब से किराया बताया। इसके लिए उसने मुझसे रूम बुक करने के लिए 50 रुपये एडवांस में मांगे। इसके बाद उसने मेरे व्हाटसअप पर मोबाइल नंबर से मैसेज किए और अपने होटल की रूम की फोटो भेजी और 50 रुपये डालने के लिए पीडीएफ में एक ऐप भेजा।

इस पर उसने क्लिक किया तो पेमेंट करने का ऑप्शन आया। उसने फोन पे के ऑप्शन पर क्लिक किया तो उसके खाते से 50 रुपये कट गए। रुपये कटने का मैसेज भी आया। इसके बाद उन्होंने बतलाया कि आपका रूम 23 अगस्त के लिए सुबह 6.30 से 24 अगस्त सुबह 6.30 तक के लिए बुक हो गए हैं। इसके बाद 20 अगस्त की शाम को उस व्यक्ति की कॉल आई कि आपका रूम गलती से सुबह की बजाय शाम का बुक हो गया है, जिससे ठीक करने के लिए आपको एक रुपये की ट्रांजेक्सन करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


तब उसने दोबारा उसी एप को दोबारा ओपन करके एक रुपये की पेमेंट की, जिसका मेरे मोबाइल पर कोई मैसेज नहीं आया। उस व्यक्ति ने बताया कि आपका रुपया आ गया है, मैं रूम बुक करने की कोशिश करता हूं। इसके बाद उसने बताया कि आपका रूम बुक नहीं हो रहा है। आपको यही आकर रूम बुक करने पड़ेगा और उसने मुझे मेरे 51 रुपये वापिस करने का बोला। वह राशि वापस नहीं आई। इसके बाद मेरी उस व्यक्ति से कोई बात नहीं हुई। इसके बाद 23 अगस्त की शाम को उसके खाते से 99 हजार रुपये काटने का मैसेज आया। उसके बाद एक हजार रुपये कटने का मैसेज आया। उस व्यक्ति ने उसके साथ एक लाख 50 रुपये का फ्रॉड कर लिया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें