फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: दिनदहाड़े मंडी आढ़ती के साथ छीनाझपटी की वारदात, दो मोटरसाइकिल पर आए चार युवक

Sat, 02 Sep 2023 01:44 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

मंडी आढ़ती जगदीश चोपड़ा ने बताया कि उसके हाथ में फ्रेक्चर है और पलस्तर लगा हुआ है। वह सुबह अपने ग्रीन पार्क कॉलोनी घर से अनाज मंडी में दुकान पर पैदल ही जा रहा था। तभी बाइक सवारों ने युवकों ने उसको पकड़ लिया और उंगली में से अंगूठी निकाल ली।
विज्ञापन
फतेहाबाद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के भट्टू रोड पर रंगोली पैलेस के पास शनिवार सुबह दो मोटरसाइकिलों पर आए चार युवक मंडी आढ़ती से सोने की अंगूठी और नकदी छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद शहर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मंडी आढ़ती जगदीश चोपड़ा ने बताया कि उसके हाथ में फ्रेक्चर है और पलस्तर लगा हुआ है। वह सुबह अपने ग्रीन पार्क कॉलोनी घर से अनाज मंडी में दुकान पर पैदल ही जा रहा था।

विज्ञापन


जब वह रंगोली पैलेस के पास पहुंचा तो भट्टू की तरफ से मोटरसाइकिल पर चार युवक आए। युवकों ने उसको पकड़ लिया और उंगली में से अंगूठी निकाल ली। इसके बाद युवकों ने जेब में से पर्स निकाल लिया। पर्स में चार हजार रुपए की नकदी थी। जब उसने शोर मचाया तो युवक धमकी देकर गए कि 10 मिनट बाद आकर बताते है और भाग गए। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना के बाद डायल 112 टीम और शहर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। शहर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह का कहना है कि बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांची जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें