फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में वारदात: जीजा के साथ सामान लेकर जा रही युवती को बाइक सवार बदमाश ने मारी गोली 

Tue, 15 Mar 2022 04:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

युवती अपने जीजा के साथ बाजार से सामान खरीद कर गांव लौट रही थी। रास्ते में बदमाशों ने पीछे से युवती को गोली मार दी।
विज्ञापन
घायल युवती के परिजनों से पूछताछ करते एएसपी सिद्धांत जैन और गोली लगने से घायल युवती को अस्पताल लेकर जाते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के महेंद्रगढ़  शहर के माजरा चुंगी के नजदीक अज्ञात बाइक सवार बदमाश ने युवती को गोली मार दी। गंभीर हालत में युवती को आसपास के लोगों ने सामान्य अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन युवती को उपचार के लिए गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में लेकर गए जहां युवती उपचाराधीन है। हालांकि परिजनों द्वारा अभी तक पुलिस को किसी भी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं दी गई है। 

विज्ञापन


राजस्थान के जिला अलवर के गांव गिलोठ निवासी 21 वर्षीय युवती गांव आनावास में एक सप्ताह पूर्व अपनी बहन से मिलने आई थी। मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे अपने जीजा रविंद्र के साथ शहर से सामान खरीदकर गांव आनावास जा रही थी। जीजा-साली बाइक द्वारा माजरा चुंगी के नजदीक स्थित मंदिर के पास पहुंचे तो बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाश ने युवती को पीछे से गोली मार दी जो युवती के कमर में लगी। गोली लगने के बाद जब रविंद्र साली को संभालने लगा तो बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गया। गोली लगने के बाद भी युवती करीब एक घंटे होश में रही तथा इस दौरान युवती से पुलिस द्वारा कुछ देेर के लिए पूछताछ की गई।  

युवती को गोली लगने की सूचना के बाद सीआईए, सदर थाना पुलिस की टीमों ने पहुंचकर जानकारी जुटाई। वहीं एएसपी सिद्धांत जैन ने नागरिक अस्पताल पहुंचकर युवती के परिजनों से बातचीत कर जानकारी जुटाई। सीआईए की टीम ने वीटी कर संभावित स्थानों पर दबिश देनी शुरू कर दी। अज्ञात बदमाशों के बारे में पुलिस द्वारा युवती से भी पूछताछ की गई। वहीं शहर थाना प्रभारी अश्वनी कुमार व सदर थाना प्रभारी रामनाथ टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग भी खंगाली।

पुलिस को माजरा चुंगी के नजदीक गोली चलने की सूचना मिली थी। हालांकि पुलिस को अभी तक कोई भी लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी। - अश्वनी कुमार, शहर थाना प्रभारी 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें