फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारपोरेशन बैंक में किया चोरी का प्रयास

विज्ञापन
thief
विज्ञापन
क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों पुलिस प्रशासन व लोगों के लिए परेशानी  का सबब बन रही है। शुक्रवार रात्रि चोरों ने एक फिर से निजामपुर रोड स्थित कारपोरेशन बैंक की दीवार  तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन लोगों की नींद खुलने व पुलिस  पहुंचने के कारण चोरों का यह प्रयास सफल नहीं हो पाया। बैंक मैनेजर सर्वजीत  सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन


बैंक के पास स्थित मनोज इलेक्ट्रानिक के दुकान  मालिक मनोज ने बताया कि रात करीब 10 बजे वह अपनी दुकान पर बने निवास स्थान  में सोया हुआ था। इस दौरान उसे कुछ तोडने की आवाज सुनाई दी। करीब दो घंटे  बाद भी जब तोड़-फोड़ करने की आवाज बंद नहीं हुई तो उसने इसकी सूचना पुलिस  कंट्रोल रूम को दी।

सूचना पाकर करीब 15-20 मिनट बाद मौके पर पहुंची पुलिस  ने आसपास की दुकानों पर छानबीन की लेकिन कहीं पर कुछ दिखाई नहीं दिया। चोर  पुलिस गाड़ी की आवाज सुन अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। सुबह जब  उसने दुकानों के बाहर देखा तो बैंक की दीवार टूटी हुई दिखाई दी। इसके बाद  उसने इसकी सूचना भवन मालिक रमेशचंद को दी। रमेश ने इसकी जानकारी बैंक  मैनेजर सर्वजीत सिंह को दी।
विज्ञापन


बैंक मैनेजर ने इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों  को देकर पुलिस को एक लिखित में शिकायत दी। पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत  पर अज्ञात चोरों के खिलाफ  छानबीन शुरू कर दी है। इससे पूर्व 26 दिसंबर को  भी चोरों ने गांव सिहमा के बस स्टैंड पर स्थित पीएनबी बैंक में चोरी करने  का प्रयास किया था, लेकिन कैश सेफ मजबूत होने के कारण वे इसमें सफल नहीं हो  पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें