फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटेली पुलिस ने दो चोरों को किया अरेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी अटेली। अटेली थाना पुलिस ने अलग अलग केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक 50 हजार रुपये की चोरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। अटेली थाना एरिया में तीन माह में दो दर्जन से अधिक किसानों की नोजल चोरी हो गई थी।इसमें भी एक युवक को अरेस्ट किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि अटेली के पीएनबी से सोमवार दोपहर में उनिंदा निवासी राजाराम को बैंक से 50 हजार रुपये चोरी हो गए थे। बैंक में शोर मचाया तो बैंक परिसर के बाहर ड्यूटी दे रहे अटेली पुलिस कर्मी ने मध्यप्रदेश के भोपाल निवासी अल्पेश को अरेस्ट कर लिया है। एक अन्य मामले में गांव बिहाली से 13 फरवरी को गांव के सतबीर किसान का टैक्टर कंप्रेशर व बैट्री चोरी हो गई थी। पुलिस ने बिहाली के ही पवन पर चोरी का मामला दर्ज किया था। आरोपी ने तीन मामलों में नोजल चोरी करने की बात भी कबूली। पुलिस ने इससे से बैट्री, कंम्प्रेशर व 72 नोजल भी बरामद की। पुलिस ने आरोपियों से 50 हजार की नकदी, बैट्री, कम्प्रेशर व नोजल भी बरामद की। दोनों अरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें