फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक ने 14 साल के लड़के को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नांगल चौधरी। रविवार दोपहर करीब एक बजे कृष्णावती नदी से अवैध बजरी भरकर अकबरपुर की ओर जा रहे ट्रैक्टर चालक ने माईनिंग विभाग की टीम के डर से मोहनपुर गांव में ट्रैक्टर घुसा दिया। तेज रफ्तार में गांव से गुजर रहे ट्रैक्टर की चपेट में 14 साल का लड़का आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर सहित चालक को काबू कर लिया और किशोर के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लूजोता वासी विक्रम ट्रैक्टर-ट्रॉली में बजरी भरकर अकबरपुर के रास्ते राजस्थान में सप्लाई के लिए ले जा रहा था। वह नांगल चौधरी शहर पार करने ही वाला था कि किसी ने फोन पर उसे माईनिंग विभाग की टीम आने की जानकारी दे दी। इस पर चालक घबरा गया और शहर के साथ लगते मोहनुपर गांव में ट्रैक्टर को घुसा दिया। भागने के चक्कर में चालक ने नियंत्रण खो दिया। इससे 14 वर्षीय विनीत ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को मौके पर बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक सहित ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। गंभीर रूप से घायल किशोर को ग्रामीण उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नारनौल सिविल अस्पताल भेज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें