फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई वर्ष से फरार हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाई वर्ष से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

नारनौल। सीआईए पुलिस ने वीरवार शाम को दिसंबर माह में गांव बेगपुर निवासी सुनील सेठिया पर गोली चलाकर हत्या करने का प्रयास करने वाले आरोपी संजय निवासी उनिंदा को गिरफ्तार किया। उसे शुक्रवार को नारनौल कोर्ट में पेश किया। वहां न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत नसीबपुर जेल भेज दिया।
सीआईए इंचार्ज धर्म सिंह ने बताया कि पिछले माह उक्त आरोपी और इसके साथी अटेली में गोली चलाकर दहशत फैलाने और देवेंद्र उर्फ देवा को गंभीर रूप से घायल कर अटेली बस स्टैंड के पास फेंक गए थे। वहीं 3 दिसंबर को बेगपुर निवासी सुनील सेठिया के ऊपर गोली चलाकर घायल कर फरार हो गए थे। इसी वारदात में शामिल हरविंद्र निवासी अटेली और मोहन निवासी निंभोर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी ने बताया कि उक्त आरोपी संजय इन मामले के अलावा ढाई वर्ष पहले हुई अशोक निवासी अटेली की हत्या में भी शामिल था। वह ढाई वर्ष से फरार चल रहा था। इस आरोपी पर हत्या व हत्या की कोशिश के कई मामले दर्ज हैं। इस आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक ने सीआईए पुलिस की ड्यूटी लगाई थी। वीरवार सायं को सूचना मिली की आरोपी को नारनौल शहर में देखा गया है। इस पर वह अपनी सीआईए टीम लाला सिंह एचसी, सुंदर एचसी, प्रदीप के साथ आरोपी की तलाश शुरू की। उसे देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त आरोपी को शुक्रवार नारनौल अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत नसीबपुर जेल भेज दिया। सीआईए प्रभारी ने बताया कि पुलिस आरोपी संजय को जल्द अटेली थाना में दर्ज अशोक निवासी अटेली की हत्या के मामले में नारनौल न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट के आदेश लेकर अलग से गिरफ्तार किया जाएगा। अशोक की हत्या 2015 में हुई थी। उसका शव राजस्थान नीमराना की पहाड़ियों में मिला था। इस मामले में संजय के अलावा अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें