पौड़ी। आबकारी विभाग ने कांडा-बौसाल मोटर मार्ग पर 15 पेटी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बगैर नंबर प्लेट के वाहन में यह शराब लाई जा रही थी।
ब्लाक कल्जीखाल कांडा-बौसाल ग्रामीण मार्ग पर शुक्रवार सुबह आबकारी विभाग की टीम ने सूचना पर दबिश दी। इस दौरान बगैर नंबर प्लेट की मारुति कार को रोका गया। वाहन में चंडीगढ़ ब्रांड की 15 पेटी शराब बरामद हुई। ग्राम कांडा के तीन शराब तस्कर अरविंद सिंह, सतेंद्र सिंह व सुनील कुमार को गिरफ्तार किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी प्रभाशंकर मिश्रा ने बताया कि अब तक विभाग आबकारी अधिनियम के 19 मुकदमे दर्ज कर चुका है।