फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंए में मिले किशोर के शव के मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुएं में मिले किशोर के शव का मामला
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अब एफएसएल रिपोर्ट में भी नहीं हुई किशोर से कुकर्म की पुष्टि
सतनाली मंडी। कस्बे में 24 फरवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिले किशोर के शव के बहुचर्चित मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस को शनिवार को मिले एफएसएल रिपोर्ट तथा पोस्टमार्टम करने वाले मेडिकल बोर्ड चिकित्सकों की रिपोर्ट में कुकर्म की पुष्टि नहीं होने और कुएं में गिरने से मौत बताए जाने के बाद मामला पेचींदा हो गया है।
गौरतलब है कि 24 फरवरी को कस्बे के एक खेत में बने कुएं में किशोर का शव पड़ा मिला था। किशोर के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर पांच नामजद युवकों के खिलाफ कथित कुकर्म के बाद हत्या कर शव कुएं में डालने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने पांचों नामजद युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। थाना परिसर में परिजनों के साथ जमा सैकड़ों लोग आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की मांग पर अड़ जाने पर करीब 8 घंटे बाद आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने के बाद ही माने थे। अगले दिन चिकित्सकों ने शव की क्षत-विक्षत हालत को देखते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया जहां मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया गया था।
विज्ञापन


गांव की थी पंचायत
इस मामले में नामजद 2 युवकों के गांव सुरहेती में एक पंचायत का आयोजन किया गया था जिसमें उपस्थित लोगों ने आरोपियों को निर्दोष बताते हुए एसपी से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। मामले की की गंभीरता को देखते हुए एसपी कमलदीप गोयल ने डीएसपी महेंद्रगढ़ सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में नारनौल थाना सदर प्रभारी निर्मल कुमार एवं सतनाली थाना प्रभारी तेजवीर की एक विशेष जांच टीम का गठन कर मामले की त्वरित एवं निष्पक्ष जांच का आदेश दिया था।

पांच आरोपी हैं जेल में
पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया था जहां चार दिन की पुलिस रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत भेज दिया गया था। अभी भी पांचों आरोपी जेल में हैं।
विज्ञापन


एफएसएल रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुकर्म की पुष्टि नहीं हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार किशोर की मौत कुएं में गिरने से हुई है। रिपोर्ट्स और अब तक की जांच एवं मौके से मिले साक्ष्यों से इस मामले में नामजद आरोपियों की संलिप्ता में संदेह नजर आ रहा है। पुलिस अब अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर शीघ्र मामले का खुलासा करने में जुटी है।
तेजवीर सिंह -थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें