फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजी की शादी से लौट रहे मां बेटे की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। अपनी भांजी की शादी से लौट रहे मां-बेटे की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। गांव आकोदा के पास अपने बेटे को गोद में लेकर सड़क किनारे पर खड़ी आरती को डंपर चालक ने टक्कर मार दी। दोनों के शव को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया जहां पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
गांव झाड़ली वासी आरती पत्नी सतीश की भांजी की 13 दिसंबर को शादी थी। पूरा परिवार भांजी की शादी में गांव धनासरी भात भरने गया था, जबकि आरती शादी से पांच छह दिन पहले ही चली गई थी। शादी समारोह संपन्न होने के बाद परिवार के सभी लोग 14 दिसंबर को वापस आ गए थे। पति सतीश शनिवार की शाम को आ गया था। आरती को उसकी ननद ने काम करने के लिए रख लिया था। रविवार को वह अपने भांजे संजीव निवासी धनासरी के साथ बाइक पर बैठकर झाड़ली आ रही थी। उसके साथ बाइक पर ही हर्षित उर्फ जोनी (2.5 वर्ष) तथा कार्तिक (पांच वर्ष) भी थे। आकोदा के पास वो किसी काम से सड़क के किनारे एक तरफ खड़े हो गए थे। इतनी देर में तेज रफ्तार से आ रहा रोड़ों (पत्थरों) से भरे डंपर ने आरती को टक्कर मार दी। जिससे आरती और उसके छोटे बेटे हर्षित उर्फ जोनी की मौत हो गई। हादसे के दौरान आरती की गोद में उसका छोटा बेटा भी था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने डंपर को काबू कर लिया है।
विज्ञापन


यह दी पुलिस में शिकायत
मृतका के भांजे संजीव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 दिसंबर को उसकी बहन की शादी थी। वह अपनी मामी एवं उनके दोनों बच्चों को बाइक पर झाड़ली छोड़ने जा रहा था। आकोदा में कुछ काम हो गया जिससे बाइक खड़ी कर वह काम चला गया था। उसकी मामी अपने छोटे बेटे को गोद में लेकर सड़क के एक तरफ खड़ी थी। आकोदा बस स्टैंड की ओर से आ रहे डंपर चालक ने उसकी मामी को टक्कर मार दी जिससे उसकी मामी आरती और हर्षित उर्फ घायल हो गए थे। दोनों को महेंद्रगढ़ उप नागरिक अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिवार पर पड़ा दु:खों का पहाड़
मिली जानकारी के अनुसार मां बेटे की मृत्यु के बाद परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। सतीश की मां की मौत पहले ही हो चुके थी। अब सतीश की पत्नी आरती एवं बेेटे की भी मौत हो गई। परिवार में रोटी पकाने वाला कोई नहीं बचा। घर में आरती का ससुर, पति सतीश एवं छोटा बेटा कार्तिक है। सतीश नीमराणा एक कंपनी में काम करता है।

वर्जन
पुलिस ने मृतका के भांजे संजीव के बयान पर डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डंपर को पुलिस ने काबू कर लिया है।
- अशोक कुमार, चौकी इंचार्ज, आकोदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें