फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के चर्चित सामूहिक बलात्कार कांड मामले में आया नया मोड़ कककक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। सिनेमा रोड पर पिछले दिनों किराना की दुकान में हुए सामूहिक बलात्कार मामले में नया मोड़ आया है। पीड़िता एक बार फिर अपने बयान से बदलकर सामूहिक रेप होने से मना किया है। महिला 25 दिन में चार बार अपने बयान बदल चुकी है।
गौरतलब है कि शहर के एक मकान में किराए पर रहने वाली राजस्थान वासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह सिनेमा रोड स्थित सुनील किराना स्टोर से सामान लेने गई तो वहां पर सेठ और उसके नौकर ने उसका सामूहिक बलात्कार किया। साथ ही किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला के बयान पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी और महिला के मजिस्ट्रेट के सामने 164 के बयान करवाए थे। जहां पर महिला रेप होने से मुकर गई थी। उसके बाद महिला ने सीएम विंडो का दरवाजा खटखटाया और रेप होने की बात कही। इसके साथ ही आरोप लगाया कि आरोपी प्रभावशाली हैं और उसे धमकी दे रहे हैं कि कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इसके बाद महिला शहर छोड़ कर राजस्थान अपने गांव चली गई। उसके बाद 22 अगस्त को महिला ने शपथ पत्र देकर एक बार फिर अपने साथ रेप होने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सामूहिक रेप का आरोप लगाने वाली महिला को कई जगह तलाश किया था। परंतु वह कहीं नहीं मिली थी। बुधवार को महिला स्वयं आई थी और शपथ-पत्र देकर सामूहिक रेप होने से मना कर दिया।
- नीलम, एसआई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें