फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहाना में युवक पर हमला, लूटपाट का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहाना में युवक पर हमला, लूटपाट का प्रयास
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रोहाना में बहेड़ी निवासी युवक पर दो लोगों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने युवक से लूटपाट का भी प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहेड़ी निवासी अकरम ने तहरीर देकर बताया कि वह बृहस्पतिवार सुबह किसी काम से रोहाना आ रहा था। आरोप है कि गांव के ही हारूण पुत्र अशरफ ने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसे रजबहे की पटरी पर रोक लिया और गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए हाथ में ली पिस्टल की बट मारकर उसे घायल कर दिया। शोर मचाने पर लोग पहुंचे तो वह किसी तरह आरोपियों से अपनी जान बचाकर भाग निकला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने उसका मेडिकल कराते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इनामी की बाइक से जुड़ा हुआ है विवाद
रोहाना। रोहाना में बहेड़ी के अकरम पर हुआ हमला पुलिस मुठभेड़ में मारे गए एक लाख के इनामी सिसौना निवासी शमीम की बाइक से जुड़ा हुआ है। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि कुछ समय पूर्व सिसौना निवासी एक लाख का इनामी शमीम मुठभेड़ मेें मारा गया था। मुठभेड़ से कुछ समय पूर्व बहेड़ी निवासी हारूण ने उसकी बाइक गांव के ही उस्मान को बिकवाई थी, जिसके कागजात ट्रांसफर नहीं हुए थे। मुठभेड़ में शमीम की मौत के बाद उसके साढ़ू अकरम ने शमीम की पत्नी से हारूण व उस्मान पर बाइक हड़पने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिला दी थी। इस पर पुलिस ने उनसे शमीम की पत्नी को बाइक के एवज में 25 हजार रुपये दिला दिए थे। इसे लेकर हारूण अकरम से रंजिश रखने लगा था। पुलिस के अनुसार, इसी रंजिश में बृहस्पतिवार को हारूण ने दो साथियों के साथ मिलकर अकरम पर हमला किया, जिसमें अकरम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी हारूण व दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


शांतिभग की आशंका में चालान
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के शामली रोड स्थित गर्बी स्कूल के निकट ठेला लगाने को लेकर अनिल व अशोक के बीच ठेला लगाने को लेकर मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। उधर, मौहल्ला आबकारी निवासी विपुल को मोहल्ले के ही राजू से मारपीट को लेकर हिरासत में लेते हुए उसका भी चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें