फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव रिवासा में 55 वर्षीय मिस्त्री ने मालगाड़ी के नीचे कटकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। गांव रिवासा के पास मिस्त्री धर्मपाल सिंह की मालगाड़ी के नीचे कटकर जान दे दी। जीआरपी ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार गांव रिवासा निवासी 55 वर्षीय धर्मपाल बुधवार को पटरियों के पास खड़ा था। दोपहर करीब ढाई बजे एक मालगाड़ी लोहारू से रेवाड़ी की ओर जा रही थी। इसी बीच धर्मपाल उर्फ लाला मिस्त्री ने मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी। मालगाड़ी के चालक राममेहर ने इमरजेंसी ब्रेेक भी लगाए, लेकिन तब तक धर्मपाल की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई थी। गाड़ी चालक ने तुरंत जीआरपी को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एएसआई समय सिंह ने गार्ड राजेंद्र सिंह दुग्गल की शिकायत पर मृतक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गार्ड राजेंद्र दुग्गल और मालगाड़ी चालक राममेहर ने बताया कि उन्होंने दूर से ही देखा कि एक व्यक्ति पटरियों के पास खड़ा है। उसे हटाने के लिए हार्न भी बजाया। इसके बाद भी दूर होने की बजाए वह मालगाड़ी के सामने कूद गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक धर्मपाल के दो बेटे हैं। जिसमें एक बेटा पंकज मिस्त्री का काम करता है। दूसरा बेटा गाड़ी मैकेनिक के तौर पर काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें