फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से तेल टपक रहा है, यह कहकर उड़ा लिए 37 लाख रुपये

Wed, 13 Mar 2019 11:56 PM IST
Prag Gupta ब्यूरो, सहारनपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सहारनपुर में वाहनों की खरीद फरोख्त करने वाले चंडीगढ़ निवासी एक व्यापारी की कार से टप्पेबाजों ने तेल टपकने का बहाना बनाकर रुकवा लिया। व्यापारी ने टपकते तेल को देखने के लिए जैसे ही बोनट खोल कर चेक किया। तभी बदमाश कार में रखा 37 लाख रुपयों से भरा बैग चोरी कर ले गए। सूचना पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कुतुबशेर थाना क्षेत्र में कार एवं अन्य वाहनों की खरीद फरोख्त की एलीटियर नाम से एजेंसी चलाने वाले चंडीगढ़ निवासी व्यापारी रविन सैनी ने सहारनपुर में वाहनों की बिक्री की धनराशि कुछ लोगों से वसूल की। रात लगभग सवा नौ बजे रबिन अपनी कार में लगभग 37 लाख रुपये से भरा बैग रखकर अपने घर चंडीगढ़ जाने के लिए कार से चला।

अंबाला रोड पर कुछ ही दूर पहुंचने पर एक युवक उसके पास दौड़ता हुआ पहुंचा और कहा कि उसकी गाड़ी से कूलेंट बह रहा है। कूलेंट बहने की बात सुनकर रबिन ने कार एक ओर रोक दी और उतरकर कार का बोनट खोल लिया तथा कूलेंट चेक करने लगा। जब उसे सब कुछ ठीक लगा तो उसने बोनट बंद कर दिया तथा कार में आकर बैठने लगा, तभी उसने सीट पर अपना बैग देखा तो सीट खाली नजर आई।
विज्ञापन


उसने अपनी पूरी कार खंगाल डाली, लेकिन बैग नहीं मिला तो उसने शोर मचा दिया। भीड़ मौके पर पहुंच गई और पुलिस को सूचना दी। 37 लाख रुपये बदमाशों द्वारा उड़ाए जाने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। कुतबशेर पुलिस मौके पर पहुंची और अधिकारियों को जानकारी दी।

कुछ ही देर में एसएसपी दिनेश कुमार, एसपी सिटी विनीत भटनागर, सीओ प्रथम रजनीश कुमार उपाध्याय पहुंच गए। मामले की जानकारी ली और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कीं। एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ युवकों ने धोखे से ही रुपयों से भरा बैग निकाला है। सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

 कुछ देर पहले भी गाड़ी में कूलेंट बहने की बात कही
व्यापारी रबिन सैनी ने बताया कि जब वह अपनी दुकान पर था और कार में बैग रखकर बैठने की तैयारी कर रहा था, उस समय भी एक लड़के ने तेल निकलने की बात कही थी। उस समय भी उसने देखा था। लेकिन उसे नजर नहीं आया। जब दूसरी बार एक अन्य युवक ने उससे कहा तो उसे लगा कि वास्तव में कहीं से कूलेंट बह रहा है। इसलिए उसने कार रोक दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें