फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेड़ी के पूर्व सरपंच पर गबन का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। गांव खेड़ी के पूर्व सरपंच पर शनिवार को वित्तीय हानि पहुंचाने का विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गांव खेड़ी निवासी सतेंद्र की शिकायत पर यह मामला दर्ज हुआ है। एसआईटी टीम को जांच का जिम्मा सौंपा गया था। एसआईटी टीम में अतिरिक्त उपायुक्त, कार्यकारी अभियंता, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी की टीम ने जांचा की गांव में 116 सोलर लाइट की खरीद की गई। जिसकी कीमत 19 लाख 33 हजार 952 रुपये का भुगतान बिना सक्षम अधिकारी की स्वीकृति पंचायत फंड से कर दिया गया। मौके पर 109 लाइटें ही मिली। सात लाइट कम पाई गई। जिसकी कीमत एक लाख 12 हजार रुपये के करीब रही। इसके अलावा हाई मास्ट लाइट 4 लाख 48 हजार 60 रुपये की खरीदी गई। इसमें भी सक्षम अधिकारी से स्वीकृति नहीं ली गई। 136 स्ट्रीट लाइट में से मौके पर 88 स्ट्रीट लाइट पाई गई। इसी प्रकार की खामी सीमेंटीड सीट आदि में मिली। 50 डस्टबीन खरीद किये गये। मौके पर 22 डस्टबीन ही नहीं मिले। भूतपूर्व सरपंच मदन सिंह पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव खेडी में सोलर लाइट, स्ट्रीट लाइट, सीमेंट शीट व डस्टबीन की खरीद में गड़बड़ी की शिकायत गांव के युवक सतेंद्र सिंह ने सीएम विंडो में दर्ज करवाई थी। सीएम विंडो की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन उपायुक्त ने अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में कार्यकारी अभियंता, खंड एवं विकास पंचायती राज अटेली की एक एसआईटी टीम गठित की गई थी। एसआईटी टीम द्वारा मामले की गहनता से जांच की गई। इस दौरान सरपंच, ग्राम सचिव, शिकायतकर्ता एवं तत्कालीन खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी के ब्यान दर्ज किये गये तथा शिकायत से संबंधित सुबूत पेश किये गये। मामले की जांच में एसआईटी द्वारा मौका निरीक्षण भी किया गया तथा खरीदे गए सामान की गिनती भी करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें