नांगल चौधरी। गांव नियामतपुर में मंगलवार रात को चोर कुएं पर बने कमरे का दरवाजा तोड़कर फव्वारा व अन्य कृषि यंत्र चुरा ले गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस में देकर चोरों का सुराग लगाने की मांग की है।
पीड़ित बलबीर एडवोकेट ने बताया कि रबी सीजन की फसलों की सिंचाई संपन्न होने के उपरांत उसने 15 फव्वारा 100 मीटर केबल, पंप व अन्य लोहे के उपकरण कुएं पर बने कमरे में रखे हुए थे। मंगलवार रात चोरों कमरे का दरवाजा तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सुबह करीब 10 बजे जब वह टहलने के लिए कुएं पर पहुंचा तो देखा की दरवाजा टूटा पड़ा है। निरीक्षण करने पर नोजल, पाइप, केबल आदि सामान गायब मिला। इसके बाद उसने इस घटना की शिकायत थाने में दी। इसके अलावा नियामतपुर गांव के ही योगेश, नरेश कुमार, हजारीलाल के भी 10-10 फव्वारे चोरी हो गए। उक्त लोगों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करवाई है। उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक से आधुनिक तकनीक से खोजबीन करने की गुहार लगाई है।