फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदूक साफ करते समय चली गोली, सिपाही की मौत, दो अन्य घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बंदूक साफ करते समय चली गोली, सिपाही की मौत, दो अन्य घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गांव रघुनाथपुरा स्थित फायरिंग रेंज में शुक्रवार सुबह बंदूक साफ करते समय गोली चलने से आईटीबीपी के एक सिपाही की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल हो गए। जिनमें से एक को मामूली चोट लगी और एक की गंभीर हालत के चलते उसे उपचार के बाद एम्स दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। मृतक हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के नापथा गांव का रहने वाला था। स्थानीय पुलिस ने इत्तफाकिया हादसे की कार्रवाई कर मृतक सिपाही का पोस्टमार्टम करवा बटालियन के डिप्टी कमांडेंट के हवाले कर दिया।
दिल्ली के तिगड़ी स्थित आईटीबीपी की 22 बटालियन शुक्रवार को बंदूक चलाने की प्रेक्टिस के लिए रघुनाथपुरा स्थित फायरिंग रेंज आई थी। बटालियन के डिप्टी कमांडेंट जितेंद्र कुमार ने बताया कि बटालियन के 60 जवान सुबह आठ बजे रघुनाथपुरा फायरिंग रेंज पहुंच गए थे। जहां पर वे प्रेक्टिस कर रहे थे। यहां करीब 11 बजे सिपाही बंदूक साफ कर रहा था। इस दौरान बंदूक में कोई गोली नीचे रह गई थी। जो साफ करते वक्त चल गई और नीचे पत्थर से टकराकर सिपाही राजस्थान के राजगढ़ निवासी सोमवीर के पीछे लगते हुए उसकी जांघ से निकलकर पास ही खड़े सिपाही प्रदीप पुत्र रोशन निवासी नापथा जिला किन्नौर हिमाचल प्रदेश की छाती में जा घुसी। इसी दौरान गोली के चटकने से सिपाही पुनीत की कोहनी पर भी मामूली चोट लगी। इस घटना में तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन

-घायल होते ही पहुंचाया अस्पताल
तीनों के घायल हो जाने के कारण बटालियन के डिप्टी कमांडेंट जितेंद्र कुमार ने सिंघाना रोड के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्रदीप व सोमवीर का इलाज कर उन्हें नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। नागरिक अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया, जबकि सोमवीर को ब्लड चढ़ाने के बाद अधिक रक्तस्त्राव होने के चलते रेफर कर दिया। कंपनी के अन्य सिपाही उसे एंबुलेंस के जरिये एम्स दिल्ली ले गए।
विज्ञापन

-शाम को हुआ मृतक का पोस्टमार्टम
सारी कागजी कार्रवाई हो जाने के बाद शहर पुलिस ने इत्तफाकिया हादसे की कार्रवाई करते सिपाही प्रदीप के शव का पोस्टमार्टम करवा बटालियन के डिप्टी कमांडेंट जितेंद्र कुमार को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें