दिलावर उर्फ बिट्टू रिवाल्वर समेत गिरफ्तार
नारनौल। सीआईए पुलिस नारनौल ने वीरवार सायं को वांछित अपराधी राजेंद्र उर्फ राजू काणा के साथी दिलावर उर्फ बिट्टू निवासी पटीकरा को बाछौद हवाई पट्टी के पास से रिवाल्वर सहित गिरफ्तार किया। जिसे शुक्रवार को न्यायाधीश अमित गर्ग की कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत नसीबपुर जेल भेज दिया।
पुलिस पीआरओ नरेश कुमार के अनुसार पुलिस को दिलावर उर्फ बिट्टू की कई महीनों से मारपीट व हत्या की कोशिश के कई मुकदमों में तलाश थी। आरोपी दिलावर व उसके साथी 7 जून को बाछोद निवासी कृष्ण कुमार को गाड़ी में उठा ले गये और रास्ते में उसे पीट-पीटकर अधमरा करके छापड़ा गांव की नहर के पास फेंक कर भाग गए थे। पीड़ित की शिकायत पर 7-8 आरोपियों के खिलाफ अपहरण और हत्या की कोशिश का मुकदमा थाना सदर नारनौल में दर्ज हुआ था। इस मामले के 5 आरोपी राजेंद्र उर्फ राजू काणा लादेन वासी शोभापुर, मुन्ना निवासी निहालपुरा, धीरेंद्र ठेकेदार निवासी नीरपुर तथा धोलिया निवासी पटीकरा को पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है। आरोपी इस मामले में कई दिन से फरार था। जिसकी पुलिस को इसके अलावा अन्य कई मामलों में उक्त आरोपी की तलाश थी। वीरवार सायं को पुलिस को गुप्त सुचना मिली की आरोपी दिलावर उर्फ बिट्टू को बाछोद हवाई पट्टी के पास देखा गया है। सूचना मिलते ही सीआईए नारनौल इंचार्ज साधूराम, एसआई अमरदीप, एसआई राकेश व एचसी प्रदीप तुरंत हवाई पट्टी बाछोद के पास पहुंचे तो आरोपी किसी वाहन की इंतजार में था। जिसे पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस को तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक रिवाल्वर भी बरामद हुई।