फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेशानुसार पंचायती भूमि से अवैध कब्जे हटवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सतनाली मंडी। गांव सुरेहती मोडियाना में वीरवार को पंचायत की जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को जेसीबी की सहायता से हटाया गया। सुरेहती मोडियाना गांव में कुछ अवैध कब्जाधारियों ने वर्षों से मोडियाना से सतनाली बास को जाने वाले 33 फुट के कच्चे रास्ते पर अवैध कब्जे कर रखे थे।
इसको लेकर वीरवार को इन अवैध कब्जों पर पीला पंजा चला दिया गया। इस कार्रवाई से कब्जाधारियों में हडक़ंप मच गया। टीम का नेतृत्व ड्यूटी मैजिस्ट्रेट बीडीपीओ सतनाली झाबर सिंह ने किया। बीडीपीओ ने बताया कि गांव सुरेहती मोडियाना में कई ग्रामीणों की ओर से गांव से सतनाली बास को जाने वाले 33 फुट के कच्चे रास्ते पर कई वर्षों से अवैध तौर पर कब्जा किया हुआ था। अवैध कब्जों का मामला कोर्ट में चल रहा था। कोर्ट के आदेशानुसार इन अवैध कब्जों को हटवा दिया गया है। सतनाली थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पुलिस दल-बल के साथ तैनात रहे। बीडीपीओ ने कहा कि क्षेत्र में अवैध कब्जे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच महेंद्र सिंह ने बताया कि इस मार्ग पर पिछले कार्फी वर्षों से गांव के अवैध कब्जे कर रखे थे। यह मार्ग अत्यंत संकीर्ण होने के कारण वाहन चालकों को यहां से गुजरने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कब्जाधारियों को दो बार नोटिस भी जारी कर दिए। परंतु उन्होंने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके चलते आज प्रशासन ने ठोस कदम उठाते हुए सभी अवैध कब्जे हटवा दिए हैं। इस अवसर पर एसईपीओ सुरेंद्र सिंह, गिरदावर उग्रशेन, पटवारी दिनेश, नंबरदार, चौकीदार सहित समस्त ग्राम पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें