फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलर्स के शोरूम से चार लाख रुपये की नकदी चोरी, पूर्व कारिंदे पर जताया शक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़।
शहर के आजाद चौक पर स्थित पंजाब टेलर्स के शोरूम में रविवार रात चोर चार लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया तथा फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने वहां से फिंगर प्रिंट्स लिए। वहीं, मामला शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के पास पहुंच गया, जिन्होंने पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल को जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। वहीं, शोरूम संचालक ने अपने पूर्व कारिंदे पर शक जाहिर किया है।
पंजाब टेलर्स शोरूम के मालिक अर्जुन कुमार ने बताया कि वह रात को 9:30 बजे अपना शोरूम को बंद करके गया था। शोरूम में चार लाख रुपये की नकदी रखी थी। ये पैसे बिल्डिंग मैटेरियल, शोरूम पर काम करने वाले वर्कर्स और एसी वाले को देने थे। सोमवार सुबह 8:30 बजे शोरूम का शटर खोला तो अंदर का सामान बिखरा हुआ था एवं गल्ले से पैसे चोरी मिले। शोरूम की छत पर जाकर देखा तो कैंची गेट का ताला खुला मिला। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
विज्ञापन

इस प्रकार दिया वारदात को अंजाम
रात को चोर शोरूम की तीसरी मंजिल की छत से कैंची गेट का ताला खोलकर अंदर घुसे। इसके बाद प्रथम तल पर आए और कपड़े से ढकी आधी छत के कपड़े को फाड़कर स्टील की अलमारियों के सहारे नीचे उतरे। इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जाते समय कैंची गेट खुला छोड़ गए। वहीं, शोरूम के जरूरी दस्तावेज पानी की एक बाल्टी में डाल गए।

शिक्षामंत्री ने दिए पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई के निर्देश
चोरी की वारदात का पता लगने पर शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के अनुज राजेंद्र शर्मा, एसएससी के सदस्य देवेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने बड़े भाई रामबिलास शर्मा को फोन कर वारदात के बारे में अवगत करवाया। शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा उड़ीसा के राज्यपाल प्रो गणेशीलाल के शपथ समारोह में गए हुए थे। उन्होंने एसपी को फोन कर निर्देश दिए कि इस मामले को वो गंभीरता से लें और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करें। साथ ही राजेंद्र शर्मा ने भी थाना प्रभारी नवल किशोर को आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के बारे में कहा।
विज्ञापन


वर्जन
पंजाब टेलर्स के शोरूम पर चोरी होने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर मौका मुआयना किया है और फिंगर प्रिंट्स भी लिए हैं। शोरूम मालिक अर्जुन कुमार के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शोरूम मालिक ने पूर्व शोरूम कारिंदे पर शक जताया है। युवक की तलाश कर पूछताछ की जाएगी।
- कैलाश चंद थाना प्रभारी महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें