फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो आरोपियों को सात-सात साल कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर की घास मंडी के नजदीक व्यापारी से पैसों से भरा बैग छीनने के आरोपी पटियाला के घनौर निवासी राजेंद्र सिंह और सुखविन्द्र सिंह को सोमवार को अदालत ने सात-सात साल की सजा सुनाई है। आरोपियों के खिलाफ 13 जून 2017 को शहर के मिलाप नगर निवासी हरिकृष्ण अग्रवाल ने शिकायत दी थी कि वह दुकानों से रुपयों से भरा बैग लेकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान घासमंडी के पास बाइक सवार युवकों ने उसकी आंखों में मिर्ची डालकर उसका नोटों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। बैग में 30 हजार रुपये थे। इसी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजेंद्र व सुखविंद्र को पकड़ा था जिन्हें अब सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें