फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान के पहले दिन 26188 लोगों को लगे कोरोना के टीके

विज्ञापन
न्यायिक परिसर महेंद्रगढ़ में टीकाकरण कैंप के दौरान कोरोना रोधी टीका लगवाते अधिवक्ता व अन्य। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
कोविड-19 की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन की ओर से चलाए गए टीकाकरण अभियान में सोमवार को पहले दिन लक्ष्य से अधिक टीके लगाए गए। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर इस बार 13 से 15 सितंबर तक लगने वाले तीन दिवसीय मेगा कैंप शिविर के दौरान 65 हजार कोविड-19 के टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सोमवार को पहले दिन 25000 टीके लगाने का लक्ष्य रखा था जबकि आज लक्ष्य से अधिक 26188 टीके लगाए गए। इसमें 16824 को पहली डोज तथा तथा 9364 को दूसरी डोज लगी है।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि अगर कोई भी विभाग, एनजीओ, संगठन या सभा अपने यहां टीकाकरण का कैंप लगवाना चाहती है तो वह भी 50 नागरिकों की सूची देकर कैंप लगवा सकती है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के दिशा निर्देश पर इस बार इन 3 दिनों में 65 हजार टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को युद्ध स्तर पर टीकाकरण किया गया। जिसके कारण विभाग को लक्ष्य प्राप्त करने में कोई परेशानी नहीं हुई।
सीएमओ ने लोगों से आह्वान किया कि वे इस तीन दिवसीय कैंप में पहुंच कर टीका जरूर लगवाएं। जिन्होंने पहला टीका लगवा लिया है वे भी दूसरा टीका जरूर लगवाएं। यह टीका लगने के बाद कोविड-19 के खिलाफ शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। सार्वजनिक स्थानों पर जाते समय पूरी सावधानी बरतें। अपने मुंह पर मास्क जरूर लगाएं तथा बार-बार हाथ और मुंह को धोते रहें। सामाजिक दूरी बनाए रखें। उन्होंने कहा कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में हम सभी को सभी एतिहात बरतते रहें।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि 14 व 15 सितंबर को भी नागरिक इसी प्रकार के निर्धारित केंद्रों पर जाकर टीका जरूर लगवाएं। विभाग द्वारा इन तीनों ही दिन पूरी तैयारी के साथ मेगा कैंप लगाया जा रहा है। इस कार्य के लिए वे खुद दिन भर निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें