जिले में कोरोना रोधी टीकाकरण जारी रहा। जिले के 26 केंद्रों पर 6847 वैक्सीन लगाई गई जो लक्ष्य से 153 कम लगी। अब तक जिले में 569684 डोज लगाई जा चुकी हैं।
बता दें कि जिले में कोरोना रोधी टीकाकरण लगातार जारी है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 7 हजार टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा था। सोमवार को जिले में 18 से 44 आयु वर्ग के 2953 लोगों को पहली तथा 1288 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 45 से 60 आयु वर्ग के लोगों 862 लोगों को पहली तथा 1044 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 60 से ऊपर 134 लोगों को पहली तथा 422 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। लगभग 350 लोगों को को वैक्सीन लगाई गई। जिले में 6.80 लाख लोगों को डोज लगाई जानी है। अब तक 421855 लोगों प्रथम डोज तथा 147829 दूसरी लोगों को डोज लगाई चुकी है।