फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh: हकेंवि का दसवां दीक्षांत समारोह 22 जुलाई को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी मुख्य अतिथि

Wed, 10 Jul 2024 01:28 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कौशिक के अनुसार इस बार अभी तक 65 को पीएचडी, 8 को एम.फिल सहित 1338 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इसी क्रम में 46 विद्यार्थियों को उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए लिए स्वर्ण पदक प्रदान किए जायेंगे।
विज्ञापन
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) का दसवां दीक्षांत समारोह आगामी 22 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर भारत की राष्ट्रपति व विश्वविद्यालय की कुलाध्यक्ष द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि दीक्षांत समारोह में उपस्थित रहेंगी। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने बताया कि दीक्षांत समारोह में 1338 विद्यार्थियों व शोधार्थियों को पीएच.डी., एम.फिल., स्नातक व स्नातकोत्तर की डिग्री प्रदान की जायेंगी।

विज्ञापन


कुलपति ने बताया कि दसवें दीक्षांत समारोह में कुल 1338 विद्यार्थियों व शोधार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जायेंगी। दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिकारियों व आयोजन से जुड़ी विभिन्न समितियों के संयोजकों की बैठक हुई, जिसमें इस आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। विश्वविद्यालय कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय इस आयोजन के लिए पूरी तरह से तैयार है और इससे जुड़ी सभी तैयारियों को जल्द ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कौशिक के अनुसार इस बार अभी तक 65 को पीएचडी, 8 को एम.फिल सहित 1338 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इसी क्रम में 46 विद्यार्थियों को उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए लिए स्वर्ण पदक प्रदान किए जायेंगे। इस वर्ष दीक्षांत समारोह में यूजी पाठ्यक्रमों के अंतर्गत बी.टेक. में 192 तथा बी.वॉक. में 83 विद्यार्थियों को तथा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में 990 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जायेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें