फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आने से ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंटा, एक की मौत व दूसरा गंभीर

Wed, 10 Jul 2024 12:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

ट्रैक्टर चालक अरुण व छोटेलाल ट्रैक्टर-ट्राली में टाइल भरकर अटेली के एक गांव में खाली करने गए थे। जब वह अटेली से अपने गांव की तरफ आ रहे थे तो नेशनल हाईवे नंबर 148 भी पर ढाणी भाठोठा के नजदीक अनियंत्रित डंपर चालक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल के ढाणी भाठोठा के फ्लाई ओवर के पास डंपर की चपेट में आने से ट्रैक्टर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्राली में टाइल भरकर अटेली की तरफ एक गांव में खाली करके आए थे। जब वह वापिस आ रहे थे तो डंपर के साथ भिड़ंत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात नांगल चौधरी के गांव इकबालपुर नगली निवासी ट्रैक्टर चालक अरुण व छोटेलाल ट्रैक्टर-ट्राली में टाइल भरकर अटेली के एक गांव में खाली करने गए थे। जब वह अटेली से अपने गांव की तरफ आ रहे थे तो नेशनल हाईवे नंबर 148 भी पर ढाणी भाठोठा के नजदीक अनियंत्रित डंपर चालक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में बट गया और ट्रैक्टर का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं ट्रैक्टर पर सवार युवक छोटेलाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं घटना की एंबुलेंस को सूचना दी। जिसके बाद दोनों को नारनौल के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां एक छोटेलाल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं ट्रैक्टर चालक अरुण को प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया। जिसका रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक युवक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें