फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर छाए रहे बादल, दोपहर बाद हुई बूंदाबांदी

विज्ञापन
नारनौल में हुई बूंदाबांदी से गीली हुई सड़क। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार वीरवार को दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर बाद नारनौल क्षेत्र में बूंदाबांदी होने से ठंड में इजाफा हुआ। मौसम विभाग के अनुसार 5 दिसंबर को भी बारिश होने की संभावना है। मौसम में बदलाव के चलते न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वीरवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री व अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर सूर्य न निकलने के कारण लोग ठंड से ठिठुरते रहे।
विज्ञापन

बुधवार से ही मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया था। जिसके चलते वीरवार सुबह से ही आसमान में गहरे बादल छाए रहे। दोपहर बाद बूंदाबांदी शुरू हुई। जिससे मौसम में ठंडक घुल गई। मौसम विभाग के अनुसार 5 दिसंबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे तथा बारिश होने की संभावना है। ठंड बढ़ना रबी की फसलों के लिए फायदेमंद है। इस समय रबी की मुख्य फसलें सरसों, गेहूं व चना में बारिश की आवश्यकता है। बारिश होने से फसलों में सोने पर सुहागा होगा। मौसम विभाग के अनुसार 5 दिसंबर के बाद धुंध व कोहरा छाने की संभावना है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इस समय धुंध व कोहरा का फसलों में कोई नुकसान नहीं है।
बाजारों में गर्म वस्त्रों की बढ़ी मांग
सर्दी में इजाफा होते ही बाजारों में भी गर्म वस्त्रों की डिमांड बढ़ने लगे है। ठंड बढ़ते ही दुकानदारों ने भी गर्म वस्त्रों के रेटों में भी बढ़ोतरी कर दी है। दुकानों में गर्म वस्त्रों की खरीद के लिए भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें