फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों ने युवक के खाते से निकाले 20 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिले में प्रतिदिन ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। इसी तरह गांव गुजरवास निवासी प्रवीण कुमार के खाते से ठगों ने 20 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि उसके मोबाइल फोन पर गांव खेड़ी निवासी अविनाश का फोन आया की आपके खाते में उसका परिचित 20 हजार रुपये भेजेगा। आप उसके फोन-पे पर 10 रुपये की राशि भेज दें। उसके कहने पर उसने 10 रुपये की राशि भेज दी। दस रुपये भेजते ही उसके खाते से 20 हजार रुपये निकल गए। फोन पर जैसे ही राशि निकलने का संदेश आया तो उसके होश उड़ गए। इस पर पीड़ित ने इसकी शिकायत अटेली पुलिस थाने में दी। पुलिस ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें