नारनौल। सीआईए टीम ने निजामपुर के गांव नांगल दर्गू में जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जुआरियों के पास से 18,080 रुपये बरामद किया।
सीआईए नारनौल की टीम गश्त कर रही थी कि इसी दौरान नांगल दर्गु के वाटर सप्लाई के अंदर जुआ खेलने की जानकारी हुई। इसके बाद टीम वहां पहुंच गई और पांच जुआरियों को को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ थाना निजामपुर में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों के पास ताश के पत्ते व जुआ में प्रयोग की गई कुल 18080 रुपये की नकदी बरामद की। आरोपियों की पहचान महेंद्र निवासी मूसनौता, रामबीर निवासी गंगूताना, पवन, कर्ण और हरद्वारी निवासी नांगल दर्गु के रूप में हुई है।