फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने नप तथा मापतोल कार्यालय पर की रेड, अधिकारी एवं कर्मचारी अनुपस्थित मिले

Wed, 07 Dec 2022 11:48 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल/महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

नप कार्यालय में अधिकारी एवं कर्मचारी अनुपस्थित मिले तो वहीं मापतोल कार्यालय पौने दस बजे तक बंद मिला।  मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम अपनी कार्रवाई में जुटी थी।
विज्ञापन
जांच करती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नारनौल में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम और गुप्तचर विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से सुबह कार्यालय खुलते ही नगर परिषद में रेड मार दी। इस दौरान कुछ कर्मचारी को छोड़कर सभी अधिकारी एवं कर्मचारी नदारद मिले। इसके बाद मापतोल कार्यालय पर भी छापेमारी की तो वहां कार्यालय पौने दस बजे तक बंद मिला। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम अपनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन


बता दें कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को शिकायतें मिल रही थी कि नगर परिषद के अधिकारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंच रहे। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने तुरंत टीम बनाई जिसमें  एसआई सुबे सिंह, एएसआई कर्मपाल, गुप्तचर विभाग की ओर से अनिल कुमार आदि थे।

टीम सुबह लगभग 9.03 बजे नगर परिषद कार्यालय पहुंची। इस दौरान कुछ कर्मचारी ही मौके पर मौजूद मिले। शेष अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचे। इस दौरान टीम ने मौके पर ही कर्मचारियों की हाजिरी भी ली तो हाजिरी में ईओ, एक्सईएन, जेई तथा अन्य कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन


ईओ भी अनुपस्थित मिलीं लेकिन ईओ ने छुट्टी दी हुई थी। इसके बाद जैसे ही कर्मचारियों और अधिकारियों को टीम की सूचना लगी तो 9.30 बजे तक लगभग सभी कर्मचारी उपस्थित हो गए थे। इसके बाद टीम ने मापतौल विभाग कार्यालय पहुंची।

लगभग पौने दस बजे तक कार्यालय के ताला लगा हुआ था। टीम वहां पांच सात मिनट इंतजार कर लौट गई। कुछ समय पहले एसडीएम मनोज कुमार ने भी नगर परिषद के अंदर रेड की थी तो उस समय भी जेई से लेकर ईओ तक अधिकारी अनुपस्थित मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें