फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: मेडिकल जांच के लिए पुलिस के साथ आए दो लोगों ने चिकित्सक के साथ की मारपीट

Wed, 07 Dec 2022 10:05 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

चिकित्सक ने बताया कि आरोपियों ने अस्पताल से बाहर आने पर जान से मारने की धमकी भी  दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नारनौल में पुलिस द्वारा मेडिकल जांच के लिए किसी मामले में लाए गए आरोपियों ने नागरिक अस्पताल के चिकित्सक के साथ मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत चिकित्सक ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता चिकित्सक डॉ. अलकेश सिघमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 6 दिसंबर को दुर्घटना विभाग में ड्यूटी दे रहा था। पुलिस गोतम शर्मा एवं कार्तिक शर्मा निवास खटोटी को मेडिकल जांच के लिए लेकर आई थी। उक्त दोनों व्यक्ति अस्पताल में आने के बाद रजिस्ट्रेशन स्टाफ को गालियां देने लगे।

तभी पुलिस उसको मेडिकल जांच के लिए उसके पास लेकर आई तो वो दोनों उसे भी वेवजह गालियां देने लगे। जब उसको गालियां देने का कारण पूछा तो दोनों ने मिलकर उसे पीटना शुरू कर कर दिया। अस्पताल के गार्ड ने आकर उसे बचाया। इसके बाद पुलिस उनको वहां से ले गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें