फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाछौद हवाई पट्टी पर अब दो कंपनियां करेंगी चार्टर प्लेन की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। बाछौद हवाई पट्टी पर अब दो कंपनियों ने चार्टर प्लेन की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो अगले कुछ दिनों में हरियाणा नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से भी फ्लाइंग स्कूल चलाने का प्लान सिरे चढ़ जाएगा
विज्ञापन

गुरुग्राम व राजस्थान के इलाकों को हवाई मार्ग से जोड़ने वाली नारनौल के बाछौद मेें बनी हवाई पट्टी पर अब दो कंपनियों ने चार्टर प्लेन की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। ऐसा होने के बाद नए सेशन में आईटीआई के मेकेनिकल विंग के विद्यार्थियों को जहाज के पुर्जों के बारे में भी नया सीखने को मिलेगा।
कुछ दिन पहले डिप्टी सीएम ने की थी फ्लाइंग स्कूल की घोषणा
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कुछ दिन पहले ही ऐलान किया था कि भिवानी व नारनौल में पीपीपी मोड में फ्लाइंग स्कूल चलाए जाएंगे तथा हरियाणा प्रदेश में मौजूदा हवाई पट्टियों का सुधारीकरण किया जाएगा। इसके बाद हवाई पट्टियों के रनवे पर लाइटें लगवाई। बाछौद एयरो स्पोर्ट्स सेंटर पर भी सुविधाओं में बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन

अब मरम्मत का कार्य शुरू
हवाई पट्टी पर बने हैंगर में एलकेमिस्नेट ने पहले ही मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया था। इसके बाद दूसरी कंपनी की फाइल मिनिस्ट्री में पेंडिंग थी। दूसरी कंपनी कास्टेक ने भी अब अपने जहाजों की मरम्म्त का कार्य शुरू कर दिया है। खास बात यह है कि हैंगर में एक साथ चार प्लेन का मरम्मत कार्य हो सकता है। अब दोनों कंपनियों की प्लानिंग है कि भविष्य में यहां से हिसार की तरह ही उड़ान सेवा भी शुरू की जाए जिससे लोगों को उसका लाभ मिल सके।
सभी को होगा लाभ
चार्टर प्लेन की मरम्मत का कार्य शुरू होने पर निश्चित तौर पर युवाओं को लाभ मिलेगा। इससे तकनीकी शिक्षा लेने वाले युवाओं को नया सीखने का अवसर भी मिलेगा। इसके अलावा भविष्य में भी प्लानिंग है कि कुछ अच्छा किया जाए।
विज्ञापन

-एसके सिंह, मुख्य इंजीनियर, कास्टेक कंपनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें